संकल्प यात्रा के जरिए राज्य के सभी जिलों में हेमंत सरकार के क्रियाकलापों की पोल खोली जा रही है- बाबूलाल मरांडी

कोडरमाः संकल्प यात्रा के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी कोडरमा पहुंचे. जहां डोमचांच के सीएम हाई स्कूल मैदान में सभा का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य रूप से केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, विधायक डॉ नीरा यादव, केदार हाजरा उपस्थित थे. मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावे आम लोग मौजूद थे.

हेमंत सरकार निक्कमी हो गई है

कार्यक्रम के शुरुआती चरण में मूसलाधार बारिश के कारण थोड़ी अफरा तफरी मची, लेकिन बारिश के बाद सभा शुरू हुई. सभा को संबोधित करते हुए मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा और कहा कि राज्य के विकास के लिए सत्ता परिवर्तन जरूरी है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार निक्कमी हो गई है. कार्यक्रम को विधायक नीरा यादव और केदार हाजरा ने भी संबोधित किया.

चुनाव हारे हैं मैदान नहीं

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संकल्प यात्रा के जरिये राज्य के सभी जिलों में हेमंत सरकार के क्रियाकलापो की पोल खोली जा रही है. यात्रा को पूरे राज्य में अपार समर्थन मिल रहा है, जिसका परिणाम आने वाले समय मे मिलेगा और आगामी चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी. वहीं डुमरी उपचुनाव में मिली हार पर बाबूलाल मरांडी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव हारे हैं मैदान नहीं.

FJCCI Election 2026: 13 सितंबर को होगा चेंबर चुनाव, 31 अगस्त...

FJCCI चुनाव की तारीख तय होते ही कारोबारी संगठन में सरगर्मी बढ़ गई है। 13 सितंबर को चुनाव होगा, जबकि 31 अगस्त से 1...

JSSC CGL Paper Leak: CID ने अभय तिवारी से की लंबी...

 JSSC CGL परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID ने अभय तिवारी से पूछताछ की। जांच में 16 अभ्यर्थियों को उत्तर रटाने और 12 लाख रुपये...

Jharkhand Land Mutation: झारखंड में 65,556 दाखिल-खारिज मामले लंबित, निपटाये मामलों...

झारखंड में दाखिल-खारिज के 65,556 मामले लंबित हैं। अब तक 12.31 लाख मामलों का निपटारा हुआ, जबकि 12.69 लाख आवेदन खारिज हो चुके हैं।Jharkhand...