साइबर अपराध पर लगाम लगाने की कोशिश में बिहार पुलिस

पटना : बिहार में साइबर अपराध की लगातार घट रही घटनाओं का अनुसंधान पटना पुलिस की तरफ से तेज गति के साथ किया जा रहा है। इस बात का दावा आर्थिक अपराध इकाई (EOU) के एसपी सुशील कुमार ने किया है। सुशील कुमार ने बताया कि हाल ही में हम लोगों ने ऑनलाइन तरीके से लोगों से पैसों की ठगी करने वाले दिन बड़े केस का हम लोगों ने उद्भेन किया है, जिसमें एक केस हाजीपुर से जुड़ा हुआ था।

एसपी का कहना है कि इस केस में लेन देन के नाम पर लोगों के साथ ठगी की जा रही थी। जब हम लोगों ने साइंटिफिक तरीके से अनुसंधान किया तो यह बात सामने आई की गिरोह का संचालन झारखंड से हो रहा था। जिसके बाद हम लोगों ने झारखंड पुलिस से संपर्क कर इस फर्जीवाडे का ना सिर्फ खुलासा किया बल्कि गिरोह से जुड़े कई लोगों को भी गिरफ्तार किया। इस मामले का अनुसंधान अभी भी जारी है जल्द ही हमलोग इस गैंग के सरगना को गिरफ्तार कर लेंगे।

इधर, ईओयू के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि साइबर अपराध का अनुसंधान और बेहतर हो। इसके लिए हम लोगों ने सी डैक के माध्यम से साइबर यूनिट से जुड़े दो सौ नब्बे पुलिस पदाधिकारियों पटना और केरल के तिरुवनंतपुरम में प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके बाद हमलोग थाना स्तर पर भी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर जाएंगे क्योंकि साइबर अपराध की सबसे अधिक केस थानों में ही दर्ज हो रही है। हम लोगों की प्राथमिकता है कि हमलोग साइबर अपराध पर ना सिर्फ नकेल कसने में कामयाब हो बल्कि साइबर की घटना होती है तो उसका अनुसंधान भी बेहतर और तेज गति से हो सके।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Airfare Hike Ranchi: खाड़ी युद्ध का असर, हवाई किराया 35% महंगा,...

रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता के हवाई किराए में 35% तक बढ़ोतरी। कम यात्रियों से फ्लाइट संचालन प्रभावित।Airfare Hike Ranchi रांची: खाड़ी...

Jharkhand Jobs Crisis: JPSC PT और Civil Court Interview एक ही...

 झारखंड में JPSC PT और सिविल कोर्ट क्लर्क इंटरव्यू 19 अप्रैल को एक साथ होने से अभ्यर्थियों में असमंजस, तिथि बदलने की मांग तेज।Jharkhand...

Jharkhand Weather Alert: Ranchi समेत 14 जिलों में बारिश और आंधी...

 रांची सहित झारखंड के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट। 6 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट, अगले 5 दिन मौसम रहेगा...

Jharkhand Panchayat Election 2027 Update: OBC Reservation लागू, पहली बार पंचायत...

 झारखंड पंचायत चुनाव 2027 में पहली बार OBC आरक्षण लागू होगा। ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया के बाद सीटों का निर्धारण, जानें पूरी योजना।Jharkhand Panchayat Election...

Jharkhand Board Result 2026 Update: अप्रैल में मैट्रिक-इंटर रिजल्ट की तैयारी...

 झारखंड बोर्ड 2026 के मैट्रिक और इंटर परीक्षा परिणाम अप्रैल में जारी हो सकते हैं। मूल्यांकन अंतिम चरण में, जानें पूरी अपडेट।Jharkhand Board Result...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img