‘तेज गति से हो रहा है बिहार में साइबर अपराध का अनुसंधान’

पटना : बिहार में साइबर अपराध की आए दिन नए नए मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में पटना की एक रिटायर्ड प्रोफेसर को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर अपराधियों ने तीन करोड़ तक की ठगी कर ली। वहीं कई और लोगों को भी साइबर अपराधियों ने अलग-अलग तरीके से अपना शिकार बना लिया। इन सब कांड की जांच आर्थिक अपराध इकाई (EOU) कर रही है। इस बात की जानकारी डीजी पुलिस मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने दी।

उन्होंने बताया कि बिहार देश का पहला या दूसरा राज्य है जहां साइबर अपराध का अनुसंधान सबसे तेज गति के साथ किया जा रहा है। हालांकि इनका यह भी कहना है कि पढ़े लिखे लोग भी हल्की चूक के कारण साइबर अपराधियों के चंगुल में आ जा रहे हैं, जो चिंता की बात है। हमलोग लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को साइबर अपराधियों से बचने को लेकर जागरूकता फैला रहे हैं। यहां तक की सोनपुर मेला में भी लोगों को साइबर अपराध से बचने की जानकारी पंपलेट के माध्यम से दे रहे हैं। हम लोगों से अपील करते हैं कि आप साइबर अपराधियों के शिकार नहीं बनिए। उनकी गतिविधि की जानकारी 1930 के माध्यम से बिहार पुलिस को दीजिए।

यह भी पढ़े : हत्या के आरोप में कुख्यात इनामी अपराधी गिरफ्तार

यह भी देखें :

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

BCCL Central Hospital Dhanbad: धनबाद में अब कैंसर और हृदय रोग...

BCCL Central Hospital Dhanbad: बीसीसीएल के केंद्रीय अस्पताल धनबाद में कैंसर और हृदय रोग के इलाज की विशेषज्ञ सुविधा शुरू करने की तैयारी तेज...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: DGP तदाशा मिश्रा की नियुक्ति पर क्यों...

Jharkhand DGP Tadasha Mishra: झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में गंभीर सवाल उठाए गए हैं। मामले...

AI Education: बिहार को AI और टेक्नोलॉजी में अग्रणी राज्य बनाने...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में 100 टेक्नोलॉजी सेंटर विकसित करने और इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक के रिजल्ट 24 घंटे में जारी करने की पहल...