रिम्स से एक बार फिर इलाजरत कैदी फरार

रांची: रिम्स में एक बार फिर से इलाजरत कैदी फरार हो गया है। कैदी वशीर को इलाज के लिए बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से रिम्स लाया गया था।

वशीर को इसकी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार वशीर 10 सितंबर को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागर में ही बेहोश हो गया था। जिसके बाद उसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती करवाया गया था।

रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार की देर शाम वशीर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को चकमा देकर रिम्स से हथकड़ी सहित फरार हो गया।

इस मामले मे रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने मामले में बताया है कि कैदी के फरार होने के बाद उसकी तस्वीर जारी कर सभी थानें को अलर्ट कर दिया गया है।

ट्रॉमा सेंटर के सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला गया है। जिसमें कैदी को हथकड़ी लगाए ही ट्रॉमा सेंटर से बाहर निकलते हुए देखा गया है। फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Bihar Flood: नेपाल में जलप्रलय के बाद बिहार Alert, CM सम्राट...

 नेपाल में सैलाब के बाद बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। CM सम्राट चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों का एरियल सर्वे कर राहत-बचाव तैयारियों...

Bihar Police: जिसे पढ़ाया-लिखाया, नौकरी लगते ही उसी पति को छोड़...

 बिहार के रोहतास में पति ने महिला पुलिसकर्मी पर नौकरी लगने के बाद कथित प्रेमी संग घर से जाने का आरोप लगाया है। पुलिस...

Jairam Mahato: जयराम महतो ने माफी से किया इनकार, बोले- फांसी...

 डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी विवाद में नया मोड़ आया है। विधायक ने माफी से इनकार किया, पुलिस एसोसिएशन ने गिरफ्तारी...