ब्याहता ने की आत्महत्या, पति पर बच्चा नहीं होने पर प्रताड़ित करने का लगा आरोप

धनबादः हीरापुर में एक ब्याहता द्वारा आत्यमहत्या करने का मामला सामने आया है. जिसके बाद मृतक के परिजनों ने एसएमएनसीएच पहुंचकर मृतक के पति अनुपम घोष पर हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों ने बताया कि बच्चा नहीं होने पर मृतक को प्रताड़ित किया जा रहा था. मृतका की बहन ने बताया कि उसकी बहन की शादी हीरापुर निवासी अनुपम घोष से 2018 में हुई थी. शादी के इतने साल के बाद भी मेरी बहन को बच्चा नहीं हुआ, तो उसे ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था. उसके पति द्वारा हमलोगों से कई तरह के डिमांड किए जा रहे थे. उन्होंने कहा कि मेरी बहन से कल दोपहर में आखरी बार बात हुई थी. उसने मुझसे कहा कि दीदी मैं घर आ रही हूं और आज ऐसी खबर सामने आई.

रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सूर्य मंदिर में भक्ति और संस्कृति का संगम,...

Jamshedpur Janmashtami Mahotsav: सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर...

SAIL August 2026 Sales Record: SAIL ने अगस्त में बनाया उत्पादन...

SAIL August 2026 Sales Record, बोकारो: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने अगस्त 2026 में उत्पादन और बिक्री के क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन...

JSSC CGL Case: जेएसएससी कार्यालय में CID की छापेमारी, सचिव सुधीर...

 JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी की जांच के बीच CID ने रांची स्थित JSSC कार्यालय में छापेमारी की। सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ जारी...