नित्यानंद राय का विपक्ष पर तंज, कहा- घमंडिया गठबंधन है I.N.D.I.A

नित्यानंद राय का विपक्ष पर तंज, कहा- घमंडिया गठबंधन है I.N.D.I.A

पटना : पटना में बिहार बीजेपी कोर कमेटी की बैठक चल रही है। बिहार बीजेपी प्रभारी विनोद तावड़े के नेतृत्व में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक हो रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री मंगल पांडे और नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिंह समेत कई नेता मौजूद हैं। इस बैठक में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी पहुंचे। मीडिया से बातचीत करते हुए नित्यानंद राय विपक्ष पर हमलावर हो गए।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडिया एक घमंडिया गठबंधन है। उसमें शामिल सभी नेता घमंड में चूर हैं। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे पर कहा कि बिहार आ रहे हैं उनका स्वागत है। झंझारपुर के दौरे पर आ रहे हैं। झंझारपुर के जनता उनका स्वागत कर रही है। इस स्वागत से इंडिया गठबंधन के लोग डर गए हैं।

वहीं इंडिया गठबंधन की तरफ से कई मीडिया को बॉयकॉट करने का जो फैसला लिया गया। उस पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन इसी के लिए बना है। पहले वह सनातन धर्म को खत्म करेंगे और उसके बाद मीडिया का आजादी का भी खत्म करेंगे।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

NIA Prince Khan Dhanbad: प्रिंस खान पर कस रहा शिकंजा! NIA...

NIA Prince Khan Dhanbad: फरार गैंगस्टर प्रिंस खान से जुड़े मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम धनबाद पहुंची। जानकारी...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: क्वार्टर ध्वस्त होने की जांच रिपोर्ट...

Bokaro Sector 12E Building Collapse: बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-12E स्थित क्वार्टर संख्या 1290 के अचानक जमींदोज होने की घटना की जांच पूरी हो...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का...

Bihar Flood 2026: बिहार में बाढ़ की वर्तमान स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस...