Tuesday, July 15, 2025

Related Posts

नित्यानंद राय ने कहा- पूरा देश चंद्रयान-3 का स्वागत कर रही है और विपक्ष को पता तक नहीं

पटना : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने चंद्रयान-3 को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि पूरा देश चंद्रयान-3 का स्वागत कर रही है और विपक्ष को पता तक नहीं है। नित्यानंद राय ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है।

बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब चंद्रयान-3 को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा कि हमें कुछ पता नहीं है। तब मंत्री अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री के कान में कहा कि जो चंद्रमा पर गया है उसके बारे में सवाल किया जा रहा है। नित्यानंद राय ने कहा कि देश के बच्चा-बच्चा चंदा मामा का स्वागत के लिए लगा हुआ है लेकिन विपक्ष को कुछ पता नहीं है।

https://22scope.com/nitish-kumar-does-not-maintain-good-governance-he-has-become-skilled-nityanand-rai/

विवेक रंजन की रिपोर्ट