सिमडेगा: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनाबिरा के गोईबेड़ा में पिछले 15 अगस्त को प्रतिबंधित मवेशी हत्या के बाद आरोपियों के साथ मारपीट मामले में पीड़ित की पत्नी द्वारा न्यायालय में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था. जिसके बाद अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. जिसको लेकर सिमडेगा कचहरी के पास आदिवासी समुदाय के द्वारा एकदिवसीय धरना देते हुए प्रशासन को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी करने की मांग की है. कांग्रेस ने भी आदिवासी समुदाय के धरना का समर्थन किया.
किसी भी परिस्थिति में कानून को हाथ में लेने का अधिकार नहीं
मौके पर बांसजोर जिला परिषद सदस्य समरोम पोल तोपनो ने कहा कि आदिवासी समाज क्षेत्र को दूसरे समुदाय के लोगों को अपना जंगली समान और जरूरत की चीजें खरीददारी कर आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. इसलिए अब सामाजिक बहिष्कार करें ताकि यह लोग कमजोर पड़ेंगे. उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में कानून को हाथ में लेने का अधिकार नहीं है. इसके लिए प्रशासन है. उन्होंने कहा कि अभी तक पुलिस द्वारा गिरफ्तारी नहीं करना कहीं ना कहीं प्रशासन भी फेल साबित हो रहा है.
Highlights







