विधायक की सुरक्षा में तैनात एक हवलदार के साथ मारपीट, घटना सीसीटीवी में कैद, तीन गिरफ्तार

कोडरमाः विधायक डॉ नीरा यादव के सुरक्षा में तैनात एक हवलदार के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है. घटना आज सुबह की है. जब तीन युवक विधायक आवास पहुंचे और आवास का दरवाजा जोर-जोर से पीटने लगे. जब हवलदार किशोर दांगी ने मना किया तब युवक मारपीट पर उतारू हो गया और हवलदार के साथ मारपीट करने लगा. युवकों ने हवलदार की वर्दी भी फाड़ दी. युवक ने हवलदार का हथियार भी छीनने का प्रयास किया.

एक हवलदार के साथ मारपीट – घटना सीसीटीवी में कैद

हवलदार से मारपीट के बाद तीनों युवक फरार हो गए. हवलदार के साथ मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. विधायक नीरा यादव ने इसे साजिश करार दिया है और कहा कि उन्हें डराने के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. लेकिन वे इस तरह की घटनाओं से डरने वाली नहीं है.

एक हवलदार के साथ मारपीट – तीनों युवक गिरफ्तार

विधायक नीरा यादव ने कहा कि इस घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है. एसपी अनुदीप सिंह के मुताबिक घटना के पीछे वजह का पता नहीं चल पाया है. हवलदार के साथ मारपीट करने वाले तीनों आरोपी स्थानीय है.

रिपोर्टः अमित कुमार

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...