Advertisement
Advertisement

23 सितंबर तक पूरे झारखंड में हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना

रांची: पिछले कुछ दिनों से झारखंड राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया है। जिस से तापतान में कमी दर्ज की गई है और गर्मी से राहत मिल रही है। इसके साथ ही, 19 से 23 सितंबर के बीच रांची सहित पूरे झारखंड में हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची से प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखंड में बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव दिख रहा है। इसके साथ ही, मानसून टर्फ लाइन डालटेनगंज और जमशेदपुर के ऊपर से होकर गुजर रही है, जिससे राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 21 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में जोरदार वर्षा और वज्रपात की आशंका है, और इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। अगले तीन दिनों में तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। 19 से 23 सितंबर के बीच राज्य में कई स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है, और इस दौरान रांची और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। आज के लिए रांची का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस की संभावना है।

Commercial Advertisment

Kaimur Road Accident: घर में बजने वाली थी शहनाई, लेकिन एक...

Kaimur Road Accident: बिहार के कैमूर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। बेटे की शादी...

Bihar Equity Funding Workshop: बिहार के कारोबारियों के लिए बड़ा मौका!...

Bihar Equity Funding Workshop, पटना: बिहार में उद्योगों और कारोबार को नई ऊंचाई देने के लिए राज्य सरकार ने उद्यमियों को पूंजी जुटाने का...

Patna Chhath Ghat Inspection 2026: पटना के 13 छठ घाटों को...

Patna Chhath Ghat Inspection 2026: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा 2026 को लेकर बिहार की राजधानी पटना में तैयारियां तेज हो गई हैं....