पीला सोना का अवैध कारोबार करने वाले लोगों पर EOU कसेगी शिकंजा

पटना : पीला सोना का अवैध कारोबार करने वाले लोगों के लिए बेहद बुरी खबर है। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) अब आप लोगों की कमर तोड़ने की दिशा में अपने महबूत कदम बढ़ा चुकी है। इस बात की जानकारी ईओयू के एडीजी नैय्यर हसनैन खान ने दी है। इनके मुताबिक, जहानाबाद, गया अरवल और औरंगाबाद के अलावा कई अन्य जिले है जहां से अवैध बालू कारोबारियों के विरुद्ध लगातार शिकायत मिल रही है और उसका सत्यापन संबंधित जिलों से ईओयू ने करवा लिया है। बहुत जल्द एक बार फिर से अवैध बालू कारोबारियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर पूर्व की तरह ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बालू के काले कारोबार से अर्जित अवैध संपत्ति को जब्त किया जाएगा। साथ ही जेल की हवा भी अवैध बालू कारोबारियों को खिलाया जाएगा।

इधर, ईओयू के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि आर्थिक अपराध इकाई दूसरी तरफ अवैध तरीके से हासिल किए गए सिम और बैंक ख़ातो को बंद करवाने को लेकर भी कार्रवाई कर रही है। पिछले कुछ माह के दौरान बड़ी संख्या में गलत नाम और गलत तरीके से हासिल दस्तावेज से खुले बैंक खातों के अलावा तीन हजार नौ सौ सत्ताईस सिम कार्ड को बंद करवाने के साथ 745 आईएमए को भी ब्लॉक करवाया है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इसके लिए विभिन्न बैंकों के साथ टेलीकॉम कंपनियों को सूचित कर दिया गया है।

https://22scope.com/eou-trying-to-break-the-back-of-cybercrime/

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...