पूर्व मंत्री को भगवान कृष्ण ने दिया स्वप्न, पागल हो गए शिक्षा मंत्री

सहरसा : बिहार के शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर कुमार अपने विवादित बयान को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहना चाहते हैं। शिक्षा मंत्री कभी रामचरित मानस को लेकर तो कभी राम भगवान को लेकर विवादित बयान देते नजर आ रहे हैं। बीते एक दिन पहले शिक्षा मंत्री एक कार्यक्रम में सुपौल आए हुए थे। कार्यक्रम में मंत्री ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया और बताया कि हमको राम भगवान राम स्वप्न में आए और बोले कि हमको बीजेपी वाले बेचना चाहते है। शिक्षा मंत्री के इस विवादित बयान से राजनीतिक सियासी पारा चढ़ गया और विपक्षी इस बयान को लेकर जमकर हमलावर हो गई है।

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर कुमार के विवादित बयान को लेकर पूर्व मंत्री सह बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने मंगलवार को मीडिया से मुखातिब होकर कहा कि जब से चंद्रशेखर मंत्री बने हैं तब से विवादों से उनका नाता थोड़ा सा बढ़ गया है। जबतक वो विवादित बयान नहीं देते हैं तबतक उनका पेट का खाना नहीं पचता है। जहां तक सपने में आने की बात कहते हैं तो हमको भी भगवान श्रीकृष्ण सपने में आए थे। बोले चंद्रशेखर तुम्हारा पड़ोसी है ये पागल हो गया है काहे नहीं इसका इलाज करवाते हो। इसको कांके में ले जाकर भर्ती करवाओ।

उन्होंने बताया कि मैं राजद के लोगों से भी आग्रह करता हूं कि आपका एक मेंबर पागल हो गया है इनका इलाज करवाइए, नहीं तो जनता इलाज कर देगी। जदयू के लोगों से भी कहना चाहेंगे कि आपके गठबंधन में है ये इनका इलाज करवाइए नहीं तो जनता इनका इस बार इलाज कर देगी। अविलंब मंत्री को कांके में भर्ती करावा दीजिए।

https://22scope.com/ashwini-choubey-and-chirag-surrounded-the-controversial-statement-of-education-minister/

राजीव कुमार झा की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

मुंगेर मॉडल : गंदे तालाब से निकला साफ पानी, हजारों को...

पटना : जलाशयों के प्रदूषित जल को उपयोग में लाने के लिए मुंगेर जिले के ग्राम पंचायत बांक में नया प्रयोग हुआ है। ग्राम...

मुख्यमंत्री ग्रामीण संपर्क योजना से छूटे हुए गांवों तक पहुंची पक्की...

पटना : राज्य के प्रत्येक गांव और बसावतों तक बारहमासी पक्की सड़क संपर्कता सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री...

बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा, स्थानीय व्यवसायियों के लिए बड़ा...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग और बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड ने बिहार में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने और...

बिहार के सबसे बड़े प्राइवेट अस्पताल में मौत के बाद हंगामा,...

पटना : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना के राजा बाजार स्थित बिहार के सबसे बड़े प्राइवेट...

मुख्यमंत्री ने की नगर विकास एवं आवास, पंचायती राज व पर्यटन...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में नगर विकास एवं आवास विभाग, पंचायती राज विभाग और पर्यटन विभाग की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img