Advertisement
Advertisement

कटिहार में 100 पुलिस कर्मियों को मिला प्रमोशन, SP ने बैच पहनाकर दी शुभकामना

कटिहार : बिहार के कटिहार जिले से एक खबर है। जहां प्रमोशन हुए सभी पुलिस कर्मियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बता दें कि कटिहार जिले में कार्यरत कुल 100 पुलिस कर्मियों को पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर प्रमोशन कर दिया गया है। इस मौके पर एसपी कार्यालय में प्रमोशन हुए सभी पुलिस कर्मियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस दौरान एसपी जितेंद्र कुमार के द्वारा प्रमोशन हुए सभी पुलिसकर्मियों को स्टार और बैच पहनाकर उनका मान सम्मान बढ़ाया। साथ ही एसपी ने उन्हें नई जिम्मेदारियों को ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने की भरपूर सीख भी दिया।वहीं एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि कटिहार जिले में कार्यरत बेहतर तरीके से काम करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रमोशन दिया गया है। मौके पर एसपी जितेंद्र कुमार ने सभी प्रमोशन प्राप्त किए पुलिसकर्मियों को शुभकामना देते हुए पुलिस सेवा के क्षेत्र में बेहतर तरीके से कार्य करने की अपील की है।

तौकीर रजा की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...