कटिहार रेल मंडल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को किया गया सम्मानित

कटिहार: कटिहार रेलवे मंडल के डीआरएम सुरेन्द्र कुमार ने रेलवे के प्रति सेवा भावना और विषम परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया। यह सम्मान समारोह कटिहार स्थित रेलवे गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 47 रेलवे कर्मचारियों, 6 सुरक्षाकर्मियों, और 29 दिव्यांगजनों को उनकी कर्तव्यनिष्ठा एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए पुरस्कृत किया गया। डीआरएम सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि रेलवे के ये कर्मी अपने घर से दूर रहकर, कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी जिस तरह से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं, वह न केवल प्रेरणादायक है बल्कि भारतीय रेलवे के गौरव को भी बढ़ाता है।

उन्होंने विशेष रूप से उन कर्मियों की सराहना की जो सुरक्षा, यात्री सुविधा, और तकनीकी संचालन में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। डीआरएम ने कहा कि ऐसे कर्मियों की सेवाएं संस्था की असली संपत्ति हैं। हम सभी को इनसे सीख लेनी चाहिए।इस मौके पर अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारी संघों के प्रतिनिधि और आमंत्रित अतिथि भी उपस्थित थे। समारोह के अंत में सम्मानित कर्मियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   बिहार में 100 यूनिट मुफ्त बिजली पर आया नया अपडेट, वित्त विभाग ने…

कटिहार से रतन कुमार की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...