बिहार में कुल 4 करोड़ की गांजे की खेप जब्त, कटिहार और गयाजी में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

बिहार में कुल 4 करोड़ की गांजे की खेप जब्त, कटिहार और गयाजी में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

कटिहार/गयाजी : 4 करोड़ की गांजे की खेप जब्त – बिहार में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े मामले का भंडाफोड़ किया है। गयाजी में पुलिस ने साढे़ तीन करोड़ तो कटिहार में रेल पुलिस ने 50 लाख रुपए मूल्य के गांजे की खेप जब्त की है।

DIARCH Group 22Scope News

कटिहार RPF को मिली सफलता, अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपए 

कटिहार आरपीएफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन परिसर से लगभग एक क्विंटल गांजा जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक, असम से ट्रेन के जरिए लाई गई। इस भारी खेप को तीन तस्कर टोटो के माध्यम से आगे आरा ले जाने की फिराक में थे। तलाशी के दौरान छह बैग में भरा करीब एक क्विंटल गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, जब्त किए गए नशे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी गई है।

Captvvure 22Scope News

बिहार और यूपी एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, साढ़े तीन करोड़ का गांजा जब्त

बिहार और यूपी एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में गयाजी पुलिस की मदद से बाराचट्टी थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर एक ट्रक से भारी मात्रा में गांजा जब्त किया गया है। बरामद गांजा का वजन 684 किलोग्राम बताया जा रहा है। जिसका अनुमानित मूल्य तीन करोड़ 42 लाख बताई जा रही है।

pol 22Scope News

jhh 22Scope News

पुलिस ने कार और ट्रक किया जब्त 

वहीं इस मामले में पुलिस ने तीन लाइनर गांजा तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक ट्रक और एक कार को भी जब्त किया है। यह कार्रवाई बिहार और यूपी एसटीएफ के संयुक्त कार्रवाई में गया पुलिस की मदद से किया गया। फिलहाल सभी गांजा तस्करों से पूछताछ किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई नहीं जुट गई है।

gsya 22Scope News

ये भी पढ़े Big Breaking : राजद ने मधेपुरा सीट से शरद यादव के पुत्र शांतनु यादव को दिया टिकट, लालू यादव ने दी हरी झंडी

रतन कुमार और आशीष कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Electricity Theft: बिजली चोरी के खिलाफ JBVNL का बड़ा अभियान,...

 झारखंड में बिजली चोरी के खिलाफ JBVNL ने विशेष अभियान चलाया। 119 टीमों ने 3510 परिसरों में छापेमारी की, 497 मामलों में चोरी पकड़ी...

 Non Communicable Diseases:बिहार में NCD Screening अभियान की बड़ी उपलब्धि, 85...

 बिहार में NCD Screening अभियान के तहत 2 से 17 सितंबर तक 85.20 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग हुई। मधुबनी, बांका समेत 5...

FSSAI Bihar:बिहार में Food Safety पर सख्ती, 591 से अधिक खाद्य...

 बिहार में खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत 591 से अधिक नमूने लिए गए। एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ, खराब पनीर, मिठाइयां और तेल जब्त कर नष्ट...