भाकपा माओवादियों ने फिर चिपकाया पोस्टर

बेरमोः भाकपा माओवादियों ने उग्रवाद प्रभावित चतरो चट्टी थाना क्षेत्र में पड़ने वाले कई गांव में पोस्टर बाजी कर अपनी  उपस्थिति का ऐलान कर दिया है. ग्रामीण दोबारा से क्षेत्र में इतनी संख्या में पोस्टर बाजी देखकर दहशत में है. आज लगातार दूसरे दिन नक्सलियों द्वारा पोस्टर चिपकाया गया है.

पोस्टींग को लेकर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस की लगातार हो रही छापेमारी और गिरफ्तारी से क्षेत्र में नक्सलियों की कमर लगभग टूट चुकी थी. लेकिन बीती रात चतरो चट्टी थाना क्षेत्र के चिदरी, सवई, चूट्टे, कुर्क नालो, छोटकी सीधवारा, सियारी सहित कई ग्रामीण क्षेत्र में पोस्टिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास किया है. बेरमो डीएसपी वशिष्ठ नारायण सिंह ने पोस्टर चिपकाने एवं क्षेत्र में पोस्ट छीटने की बात कही है.

एसपी और सीआरपीएफ के कमांडेंट जांच में जुटे

वहीं आईई एल थाना क्षेत्र के में भी एक दो जगह पोस्टर चिपकाया है. नक्सली संगठन अपनी पैठ बनाने का प्रयास कर रहा है. माओवादियों का 21 सितंबर से 27 सितंबर तक स्थापना सप्ताह मनाया जाता है. इसी को लेकर उनकी गतिविधि बढ़ी हुई है. हालांकि जिले के एसपी और सीआरपीएफ के कमांडेंट इस पोस्टिंग को लेकर लालपनिया थाना पहुंचे और मामले की जानकारी ली. एसपी प्रियदर्शी आलोक ने थाना को उनकी गतिविधियों पर नजर रखने की हिदायत दी है.

रिेपोर्टः मनोज कुमार

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026: जैक 9वीं और 11वीं...

JAC 9th 11th Special Exam Result 2026, रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी...

ED Raid GST Fraud: बोगस बिलिंग और फर्जी कंपनियों का नेटवर्क!...

ED Raid GST Fraud, : सैकड़ों करोड़ रुपये के कथित जीएसटी फर्जीवाड़े और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई...

BSL ED Residence Protest: ‘किसी कीमत पर आवास नहीं छोड़ेंगे’, BSL...

BSL ED Residence Protest, बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के सेक्टर-12 स्थित आवासों को खाली कराने के मुद्दे पर विवाद बढ़ता जा रहा है।...