गुमला में घरों में चिपकाया धमकी भरा पोस्टर, दो-दो लाख रुपये मांगी रंगदारी

गुमला. थाना क्षेत्र के करमडीपा स्थित बरिसा आनंदपुर में पोस्टर के जरिए रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, यहां के घरों में किंग कोबरा ग्रुप के नाम पर पोस्टर चिपकाकर दो-दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

गुमला में घरों में चिपकाया धमकी भरा पोस्टर

पोस्टर में कमांडर अपजल खान का नाम है। यह पोस्टर घरों के गेट पर लगाया गया है और वहां बोरा भी रखा मिला है। पोस्टर में लिखा है, ‘पैसा बोरा में डाल देना हम आकर ले लेंगे। इनकार करने या पुलिस के पास जाने पर जान से हाथ धो बैठोगे।’ वहीं यह पोस्टर देखकर लोगों में दहशत है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने दो घरों से पोस्टर को जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार, जिन लोगों के घर में कथित अपराधियों ने धमकी भरा पोस्टर लगाया है, उनमें शिक्षिका, सीआरपीएफ और आर्मी जवान का घर है। इस पोस्टर से आस पास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

इस संबंध में थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि करमडीपा क्षेत्र में पोस्टर बाजी की घटना हुई है। सूचना मिलने के बाद पोस्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...