Advertisment

Dhanbad: नक्सलियों ने चिपकाया पोस्टर, ग्रामीणों में दहशत

धनबाद : कोयलांचल में एक बार फिर से नक्सलियों ने अपनी धमक दी है. जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने पोस्टर चिपकाया है. जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

गौरतलब है कि जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत मरीचो पंचायत के रतनपुर मध्य विद्यालय और ताराजोरी से अंबाडीह जाने वाली पुलिया में भाकपा माओवादियों के द्वारा पोस्टर चिपकाया गया है. नक्सलियों के द्वारा पोस्टर चिपकाए जाने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. नक्सलियों ने संस्थापक और कामरेड केसी को श्रद्धांजलि दी है और जन क्रांति के लिए आह्वान किया है. वहीं जब इस पूरे मामले में बरवाअड्डा थाना प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की सूचना मिली है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...