अररिया जिला प्रशासन की ओर से जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन

अररिया : अररिया जिला प्रशासन की ओर से सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं और विकास को लेकर धरातल पर किए गए काम सहित विभिन्न विभागों की ओर से चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराने को लेकर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में फारबिसगंज के हरिपुर पंचायत सरकार भवन परिसर में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें डीएम इनायत खान, एसपी अशोक कुमार सिंह, डीडीसी संजय कुमार और सिविल सर्जन डॉ. विधानचंद्र सिंह समेत फारबिसगंज एसडीओ रोजी कुमारी, एसडीपीओ खुशरू सिराज और सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। जन संवाद में प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों से सीधे रूबरू हुए और पंचायत में चल रहे विकास कार्यों का फीडबैक ग्रामीणों से लिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल कैंप भी लगाया गया था। जहां सैकड़ों ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच किया गया।अररिया जिला प्रशासन की ओर से ग्रामीणों से सीधा संवाद को लेकर आयोजित कार्यक्रम की ग्रामीणों ने सराहना की।

मंटू भगत की रिपोर्ट

Nirsa OCP Hyva Accident: आखिर कब रुकेगा OCP में हादसों का...

Nirsa OCP Hyva Accident: धनबाद के निरसा इलाके में ECL चापापुर-II OCP (ओपन कास्ट प्रोजेक्ट) के पास सोमवार को एक हाइवा ट्रक की टक्कर से...

Mithilesh Thakur Press Conference: गढ़वा की राजनीति में गरमाया माहौल, मिथिलेश...

Mithilesh Thakur Press Conference: झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने रविवार को गढ़वा स्थित...

Dhulu Mahto Defamation Notice: ढुलू महतो का बड़ा एक्शन! अरूप चटर्जी...

Dhulu Mahto Defamation Notice: धनबाद की राजनीति में आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर अब कानूनी मोड़ ले चुका है। धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने निरसा के...