करमा पूजा के लिए युवतियों ने उठाया जावा, 7 दिनों तक गांव में करमा और जावा गीत की होगी गूंज

गोड्डा: जिले के महागामा प्रखंड स्थित बलिया चौक में करमा पूजा में जावा उठाया गया. जहां इस परंपरा को बेहद खास माना जाता है. साथ ही साथ लोकगीत की गूंज के साथ 7 दिनों तक धूमधाम से मनेगा प्रकृति पर्व. जावा उठाने के साथ झारखंड का दूसरे सबसे बड़ा पर्व करमा पूजा का आगाज हो गया है.

7 दिनों तक गांव में करमा और जावा गीत की होगी गूंज

अब 7 दिनों तक करमा की धूम होगी. गांवों में करमा और जावा गीत की गूंज होगी. यूं तो करम पर्व भाद्र मास के एकादशी तिथि को मनाया जाता है, लेकिन इसका उल्लास 5 से 7 दिन पहले ही शुरू हो जाता है. इस बार करमा पूजा 25 सितंबर को मनाया जाएगा.

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है करम पर्व

करम पर्व प्रकृति की पूजा है, लेकिन इसे भाई-बहन के प्यार के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. बहनों ने आज जावा उठाया है और इसी के साथ करमा के गीत गूंजने लगे हैं. करमा पूजा के ठीक सात दिन पहले गांव की युवतियां एक साथ सुबह-सुबह नदी या तालाब जाती हैं.

अपने साथ वे बांस की नई टोकरी यानी छोटी डलिया और पूजा के सामान लेकर जाती हैं. तालाब में स्नान करने के बाद युवतियां उसी टोकरी में नदी तालाब से बालू उठाती है. फिर इस बालू में वे वभिन्न प्रकार के बीच जैसे गेहूं, मकई, जौ, चना, धान आदि की बुआई करती हैं और पूजा करती हैं. इसे ही जावा उठाना कहते हैं.

Abhiyan Basera Bihar: अभियान बसेरा के तहत जमीन का मालिकाना हक...

Abhiyan Basera Bihar, पटना: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने ‘अभियान बसेरा’ के तहत पात्र वासभूमिहीन परिवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश...

JioHome Offer: 30 और 100 Mbps प्लान पर 1 साल Amazon...

JioHome के 30 और 100 Mbps 3-in-1 प्लान ग्राहकों को एक साल Amazon Prime Lite मुफ्त मिलेगा। नए और मौजूदा ग्राहकों को बिना अतिरिक्त...

Jharkhand Congress: योगेंद्र साव को फिर कारण बताओ नोटिस, तीन दिन...

झारखंड कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें तीन दिन में लिखित जवाब और...