Advertisement
Advertisement

एमजीएम अस्पताल में डाॅक्टरों ने की स्ट्राइक, डॉक्टर की पिटाई का किया विरोध

जमशेदपुरः एमजीएम अस्पताल में डॉक्टर की पिटाई के विरोध में डाॅक्टरों ने स्ट्राइक किया. स्ट्राइक से मरीजों के इलाज पर प्रभाव पड़ता देख मौके पर अधिकारी अस्पताल पहुंचे. अधिकारियों ने डॉक्टरों को समझा कर स्ट्राइक वापस लेने को कहा. साथ ही आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द डॉक्टर की पिटाई करने वाले पकड़े जाएंगे. साथ ही कार्रवाई की जाएगी. स्ट्राइक के दौरान इमरजेंसी सेवा छोड़कर सभी तरह के इलाज से खुद को डॉक्टरों ने अलग कर लिया है. सभी अस्पताल परिसर के समक्ष धरने पर बैठ गए हैं.

बच्चे की मौत से शुरू हुआ हंगामा

जानकारी के अनुसार घटना देर रात करीब 1 बजे की है. सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छाया नगर निवासी दीपक प्रधान अपनी 4 वर्षीय पुत्री अनु प्रधान को इलाज के लिए एमजीएम लाए थे. इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई. जिसके बाद बिना कुछ सोचे-समझे परिजन ने अचानक डॉक्टर की पिटाई करनी शुरू कर दी. देखते ही देखते अस्पताल परिसर में हंगामा खड़ा हो गया. मौजूद लोगों ने किसी तरह बीचबचाव किया और मामले को शांत कराया. इस हमले में डाॅ कमलेश कुमार बुरी तरह से घायल हो गए.

रिपोर्टः लाला जबीन

Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...