डॉक्टर कर रहे सरकारी अस्पताल में निजी पुर्जे पर इलाज

सासाराम के सदर अस्पताल में डॉक्टर के मनमानी की तस्वीर सामने आई है. अस्पताल में निजी पुर्जे पर मरीजो का इलाज होता है, सरकारी पुर्जे वाले मरीजो को इंतजार करना पड़ता है. डॉ कन्हाई महतो के चेंबर के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी रहती है, लेकिन डॉक्टर अपने चेंबर में मौजूद नहीं रहते है. वही अपने चेंबर के बाहर अस्पताल परिसर में वे अपने प्राइवेट पुर्जा पर निजी तरीके से मरीजों का इलाज करते है. डॉक्टर के साथ उनका निजी कर्मी भी मौजूद रहता है.

Capture 2 3 22Scope News

डॉ. कन्हाई महतो सदर अस्पताल के पास ही निजी क्लीनिक चलाते हैं. ड्यूटी के समय मे भी उनके गायब रहने की शिकायत मिलती है. लेकिन हद तो तब हो गई, जब डॉ0 अपने निजी पुर्जा पर अस्पताल परिसर में ही मरीजों को देखते है. उनके चेंबर में तैनात स्वास्थ्य कर्मी से डॉक्टर की अनुपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर उसका कहना था कि डॉक्टर पानी पीने गए है. जबकि वह परिसर में ही निजी पुर्जे पर मरीजों को देखते पाए गए है. इसका साफ़ यह अर्थ निकलता है की डॉक्टर के  साथ बाकी स्टाफ भी  सम्मिलित है. इस संबंध में पूछे जाने पर डॉक्टर ने कहा की सरकारी और प्राइवेट मरीज में कोइ अंतर नहीं है.

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...