पंजाब नेशनल बैंक में भीषण डकैती, 25 लाख ले भागे अपराधी

बक्सर : बिहार के बक्सर से एक बड़ी खबर है। बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत सिमरी थाना क्षेत्र के बड़का सिंघनपुरा गांव में अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक से लगभग 25 लाख रुपए की राशि लूट ली। इस भीषण डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बक्सर एसपी मनीष कुमार, डुमरांव एसडीपीओ आफाक अख्तर अंसारी, सिमरी थानाध्यक्ष अमन कुमार के साथ ही कोरान सराय, नया भोजपुर और कृष्णाब्रह्म थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। घटना को अंजाम देने वाले अपराधियो की संख्या सात बताई जा रही है।

ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार की शाम तकरीबन चार बजे बड़कागांव मुख्य सड़क पर स्थित बैंक में सात की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में प्रवेश कर प्रबंधक को कब्जे में लिया। फिर आराम से कैश काउंटर और तिजोरी से रुपये निकलवाकर चलते बने। अपराधियों के जाने के बाद बैंक प्रबंधक के द्वारा इस भीषण डकैती की जानकारी पुलिस को दी गई।

घटना की पुष्टि करते हुए डुमरांव एसडीपीओ अफाख अख्तर अंसारी ने बताया कि पीएनबी बैंक में लूट की घटना हुई है। अनुमानतः राशि 18- 19 लाख रुपए की जानकारी आ रही है। मामले की जांच जारी है। जल्द ही वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल पाएगी कि कितनी राशि की लूट हुई है। जिससे मीडिया को भी अवगत कराया जाएगा। बता दें कि डुमरांव अनुमंडल में इन दिनों अपराधी बेलगाम हो गए हैं। हाल ही में सीएसपी संचालक से भी साढ़े तीन लाख रुपए लूट के दौरान एक व्यक्ति की गोली मार का हत्या कर दी गई थी। जबकि सीएसपी संचालक के पैर में गोली लगी थी। पुलिस इस मामले का अभी खुलासा कर ही पाई थी कि तब तक अपराधियों ने दूसरी घटना को अंजाम दे दिया।

https://22scope.com/adg-said-on-buxar-incident-so-far-3-people-have-been-arrested/

धीरज कुमार की रिपोर्ट

Bihar Investment Opportunities: Bauma CONEXPO INDIA में बिहार का औद्योगिक पवेलियन...

Bihar Investment Opportunities: बिहार सरकार अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले Bauma CONEXPO INDIA 2026 में स्टेट पार्टनर के रूप में अपनी औद्योगिक क्षमता और निवेश की...

Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की...

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी...

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...