भारत निर्वाचन आयोग की टीम झारखंड दौरे पर

रांची: भारत निर्वाचन आयोग की टीम झारखंड दौरे पर है, और वे गुरुवार रात को यहां पहुंची हैं। आज, टीम दिन भर लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर बैठक करेगी, जिसमें राज्य के सभी जिलों के डीसी सामिल होगें।

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव आयोग की तैयारी जारी है, और आयोग की टीम विभिन्न राज्यों में जा कर तैयारियों की समीक्षा कर रही है। इस कार्यक्रम के तहत, चुनाव आयोग का एक दल झारखंड में मौजूद है, और आज वे रांची में बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में, मतदाता सूची के पुनरीक्षण से लेकर चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

चुनाव आयोग का यह दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण है, और आज की बैठक में जिलों के डीसी अपनी प्रस्तावना प्रस्तुत करेंगे, जिसमें वे अपने जिलों के मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बारे में जानकारी देंगे और तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बताया जा रहा है कि आयोग के अधिकारी फ़ील्ड विजिट भी कर सकते हैं। पहले चुनाव आयोग का दौरा 16 और 17 अगस्त को होने का प्रस्ताव था, लेकिन किसी कारणवश वह स्थगित हो गया था। इस बैठक में चुनाव से संबंधित कुछ बड़े फैसले भी किए जा सकते हैं।

बता दें कि इस बैठक का समय आज (22 सितंबर) सुबह 10 बजे से है, और इसमें भारत निर्वाचन आयोग के सीनियर डिप्टी कमिश्नर डॉक्टर धर्मेंद्र शर्मा के साथ-साथ डिप्टी कमिश्नर नीतेश व्यास, मनोज कुमार साहू, प्रिंसिपल सेक्रेट्री अरविंद आनंद, अंडर सेक्रेट्री तनुज कुमारी और सेक्शन ऑफिसर देवश कुमार मौजूद रहेंगे। बैठक में पूर्वी सिंहभूम के डीसी मंजूनाथ भजंत्री शामिल नहीं होंगे, उन्हें आयोग ने चुनावी कार्यों से अलग रखने का निर्देश दिया है, और उनकी जगह कोई अन्य पदाधिकारी शामिल होगा।

 

 

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...