झारखंड में करमा पर्व पर सोमवार को रहेगी छुट्टी

रांची: झारखंड में करमा पर्व  करमा का आयोजन सोमवार को होगा। इस अवसर पर, प्रशासक अमीत कुमार ने नगर निगम क्षेत्र के मुख्य करमा पूजा स्थल सहजानंद चौक, हाटमा बस्ती, और करमटोली चौक में साफ-सफाई को लेकर आदेश दिया है। सरकार ने सोमवार को करमा पूजा के अवकाश का ऐलान किया है, जबकि पहले यह रविवार को था।

रामदयाल मुंडा जनजातीय शोध संस्थान ने भी सोमवार को करमा पर्व के रूप में मनाने की घोषणा की है, इसके चलते सरकार ने सरकारी अवकाश की घोषणा की। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में शुक्रवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

प्रशासक अमीत कुमार ने निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों और टीम को यह निर्देश दिया कि करमा पूजा से पहले सभी अखाड़ों को रोजमर्रा की पूरी सफाई कराई जाए और ब्लीचिंग और चूने का उपयोग को लेकर निर्देश दिया है। इसके अलावा, जिन अखाड़ों में स्टोन डस्ट, पेवर ब्लॉक और अन्य सामग्री की आवश्यकता हो, उन्हें तुरंत प्राप्त कराया जाए।

 

 

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...