ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान तेज

रांची: राज्य के सभी ग्रमा पंचायतों में दो अक्टूबर तक चलने वाला सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है।ग्राम विकाश विभाग के निर्धारित कैलेंडर के अनुसार सभी ग्राम पंचायतों में यह पखवाड़ा प्रारंभ हो गया है। सेवा पखवाड़ा के पहले दिन स्वच्छता रेली के साथ श्रमदान द्वारा पहले से तय जलाशयों को स्वच्छ करने का काम प्रारंभ किया गया है।

सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए ग्राम पंचायत के मुखिया जनप्रतिनिध व ग्रामीणों की सहभागिता ली जा रही है। दो अक्टूबर को पुरे राज्य में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।
स्वच्छता पखवाड़ा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम

26 सितंबर: ग्रामीण हाट क्षेत्रों को स्वच्छता श्रमदान द्वारा स्वच्छ किया जाना. 27 सितंबर सभी ग्राम, टीला, आवासीय क्षेत्रों आदि का श्रमदान द्वारा स्वच्छ किया जायेगा. 28 सितंबर: सरकारी भवनों जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूल, सामुदायिक भवन, घुमकड़िया भवन, स्वास्थ्य उपकेंद्र, प्रखंड पंचायत कार्यालय थाना के साथ-साथ सड़कों एवं सड़क किनारों को स्वच्छता श्रमदान द्वारा स्वच्छ किया जायेगा. 30 सितंबर एकल उपयोग प्लास्टिक के नहीं उपयोग करने संबंधी जागरूकता अभियान चलाया जायेगा ग्राम सभा को प्लास्टिक मुक्त किया जायेगा. 1 अक्टूबर ग्राम के विभिन्न टोलों में स्वच्छता चौपाल का आयोजन होगा. 2 अक्टूबर ओडीएफ प्लस के साथ विशेष ग्राम सभा का आयोजन एवं इसमें सफाई कर्मियों की समस्याओं को आसान किया जायेगा साथ ही प्राकृतिक संसाधनों से बने उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग का शपथ लेना, इनकी प्रदर्शनी एवं विक्रय केंद्र पंचायत भवनों में बनाना.

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...