उपायुक्त ने “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत किया श्रमदान

समाहरणालय परिसर में स्वच्छता के लिए पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने किया श्रमदान

रांची: स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत दिनांक 15 सितंबर 2023 से 02 अक्टूबर 2023 तक “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा” अभियान के तहत आज दिनांक 01 अक्टूबर 2023 को सुबह 10:00 बजे एक साथ 01 घंटे स्वच्छता के लिए उपायुक्त रांची, श्री राहुल कुमार सिन्हा सहित अन्य विभागीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सामूहिक रूप से श्रम दान किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से समाहरणालय परिसर को 5 जोन में बांटा गया था। विभागीय पदाधिकारियों द्वारा संबंधित जोन में सफाई कार्य किया गया।

मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज जिले के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी विभिन्न स्थानों पर श्रमदान कर रहे हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना है। उन्होंने आमजनों से भी स्वच्छता के प्रति श्रमदान करने की अपील की ताकि राजधानी रांची के वातावरण को दूषित होने से बचाया जा सके।

श्रमदान हेतु देश भर में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” की शुरुआत की गई है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक वर्ष 02 अक्टूबर को स्वच्छता- एक जन आंदोलन का रूप देने हेतु स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी जयंती के दिन श्रद्धांजलि है।

स्वच्छ भारत दिवस 2023 की प्रस्तावना के रूप में वार्षिक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान स्वच्छ भारत मिशन शहरी एवं ग्रामीण द्वारा संयुक्त रूप से दिनांक 15 सितंबर 2023 से 02 अक्टूबर 2023 तक आयोजित कराया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा 2023 अभियान का मुख्य विषय “कचरा मुक्त भारत” है, जिसका मुख्य उद्देश्य साफ-सफाई और सफाई मित्रों के कल्याण पर आधारित है।

Saffrn

Trending News

सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 13 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले कैबिनेट की बैठक संपन्न हो चुकी है। बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री...

चर्चित कुख्यात गोविंद शर्मा हत्याकांड : मुजफ्फरपुर पुलिस को मिली कामयाबी,...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के चर्चित गोविंद शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर थाना क्षेत्र के आईकॉन टॉवर अपार्टमेंट में हुई...

तुरकौलिया जहरीली शराबकांड, पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार चल रहे 2...

मोतिहारी : मोतिहारी के चर्चित तुरकौलिया जहरीली शराबकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरार चल रहे दो स्प्रिट सप्लायरों के खिलाफ कुर्की...

Crime News: सिर पर गोली लगने के बाद भी बची युवक...

रांची में सर में गोली लगने के एक सनसनीखेज मामले में युवक की जान बच गई। सिर में फंसी गोली को डॉक्टरों ने सफल...

बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा, महिलाओं को ई-कार खरीदने पर...

पटना : बिहार सरकार ने राज्य में स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहार इलेक्ट्रिक वाहन (संशोधन) नीति-2026 को...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img