धनबादः जैक द्वारा जारी 12वीं कक्षा के रिजल्ट में सैकड़ों छात्रों को फेल किये जाने का लगातार धनबाद में विरोध देखा जा रहा है। आज भी 12वीं कक्षा के फेल छात्रों ने धनबाद बोकारो NH-32 सड़क को घंटों जाम कर जैक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि जैक को फिर से रिजल्ट जारी कर फेल छात्रों को पास करना चाहिए।
धनबाद के एसएसएलएनटी कॉलेज के सैकड़ों छात्रों ने आज जैक के खिलाफ नारेबाजी कर धनबाद बोकारो एनएच 32 सड़क को जाम कर दिया छात्रों ने कहा कि जैक हम सभी छात्रों को भी पास करे अन्यथा फिर से परीक्षा लिया जाये।







