बीएड में सैकड़ो फेल छात्रों का आंदोलन, वीसी के खिलाफ आक्रोश, जमकर हुई नारेबाजी, शुरू किया भूख हड़ताल

धनबादः बीएड फर्स्ट सेमेस्टर में फेल हुए सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के वीसी डॉ सूखदेव भोई के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है. छात्रों ने विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर वीसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सैकड़ो की संख्या में छात्रों ने आज से भूख हड़ताल भी शुरू कर दिया है. इससे पूर्व कुलपति के खिलाफ छात्रों की ओर से जमकर नारेबाजी हुई. वीसी से इस्तीफा देने की मांग की जा रही है.

वीसी के खिलाफ आक्रोश

आंदोलनरत छात्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रबंधन मनमानी रवैया अपना रहा है. जबरन छात्रों को फेल कर दिया जा रहा है. दोबारा परीक्षा देने में आर्थिक दृष्टिकोण से गरीब छात्राएं सक्षम नहीं हैं. आर्थिक तंगी के कारण कई छात्र-छात्राएं पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर हो जाएंगे. क्योंकि कुलपति के इशारे पर सैकड़ो छात्र-छात्राओं को न सिर्फ सेमेस्टर-1 में फेल किया गया है. बल्कि इससे पूर्व भी कई परीक्षाओं में फेल कर दिया गया है.

शुरू किया भूख हड़ताल

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में रिजल्ट बढ़िया आया. जबकि बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में इतना घटिया रिजल्ट आया कि छात्रों को विश्वास नहीं हो रहा है. ऐसे में अब एक ही विकल्प है, अगर इस आंदोलन के बाद भी छात्रों के मूल रिजल्ट को नहीं बदल गया और फेल छात्रों को पास नहीं किया गया तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा.

रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल

India West Indies 2nd T20: दूसरे मुकाबले से पहले JSCA पहुंचे...

India West Indies 2nd T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची के...

Hemant Soren News: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा शुरू, पैतृक गांव...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा रांची से शुरू हो गई है। पार्थिव शरीर पैतृक गांव नेमरा ले जाया गया,...

Rupi Soren: रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, Governor संतोष गंगवार समेत...

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर राज्यपाल संतोष गंगवार समेत कई नेताओं ने मोरहाबादी आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।Rupi Soren रांची:...