चिट फंड कंपनी से जुड़े मामले में बड़ा खुलासा, 38 के खिलाफ एक्शन

पटना : चिट फंड कंपनी से जुड़े ग्रामीण इलाकों में रहने वाले भोले-भाले लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वालों के लोगों के खिलाफ पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिसका खुलासा आर्थिक अपराध इकाई (EOU) के एडीजी नैय्यर हसनैन खान ने किया है। खान के मुताबिक, बीते 12 वर्ष के दौरान ऐसी 38 के करीब चिट फंड कंपनी के विरुद्ध एक्शन लिया गया है। जिसके तहत आमलोगों को जल्द पैसा दुगनी तिगुनी करने के नाम पर ठगी करने वाले कंपनियो के खिलाफ 288 एफआईआर दर्ज की गई है।

एडीजी ने कहा कि जिसमें से 173 मामलों में अनुसंधान जारी है। जबकि 106 का अनुसंधान पूरा करते हुए उससे जुड़े लोगों के साथ कंपनी के विरुद्ध एक्शन लिया जा चुका है। जिन चिट फंड कंपनियों के विरुद्ध कारवाई की गई है उसमें अग्रणी होम्स और स्वर्ण इंडिया मल्टी स्टेट कॉर्पेटिव सोसाइटी भी शामिल है। इस दौरान एडीजी खान ने आमजनों से इस बात की अपील भी की है कि आप आगे से ऐसी कंपनी और उससे जुड़े लोगों के झांसे में आ आए खुद भी सतर्क रहे और अपने आसपास के लोगों को भी सतर्क करे। ताकि ऐसे चिट फंड कंपनी चलाने वाले धोखेबाज़ों की दुकान बंद हो जाए।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...