Advertisment

अवैध प्रोन्नति रद्द किए जाने को लेकर ABVP के कार्यकर्ताओं का हंगामा

बेगूसराय : बेगूसराय जिले में 65 शिक्षकों के अवैध प्रोन्नति रद्द किए जाने के बाद भी मामला नहीं थम रहा है। इसको लेकर लगातार मामला बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष जमकर हंगामा किया और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की।

वहीं मौके पर जिला संयोजक पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने करोड़ों की अवैध उगाही के नियम विरुद्ध 65 कनीय शिक्षकों को प्रोन्नति दे दी। मामले के तूल पकड़ने और विद्यार्थी परिषद द्वारा लगातार आंदोलन के बाद प्रोन्नति वापस लिया गया लेकिन इसमें फिर घालमेल किया गया है। विभागीय आदेश के विरुद्ध 65 शिक्षकों को उन विद्यालयों में पदस्थापित किया गया है, जहां पूर्व से वरीय शिक्षक मौजूद है। छात्र नेताओं ने कहा की पदस्थापन रद होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

मनोहर कुमार सिंह की रिपोर्ट

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...

Dhanbad Love Marriage Dispute: 6 साल का प्यार, मंदिर में शादी…...

Dhanbad Love Marriage Dispute: जिले की एक युवती ने अपने प्रेमी और उसके परिवार पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण, धोखाधड़ी और लाखों रुपये...

Wasseypur Dead Body Found: धनबाद में सनसनी! वासेपुर के नाले से...

Wasseypur Dead Body Found: बुधवार को शहर के वासेपुर इलाके में सनसनी फैल गई जब एक नाले से एक युवक का शव मिला। शव बुरी...