अलीनगर कॉलोनी डकैती मामला : पुलिस के हिरासत में 7 अपराधी

पटना : पिछले सितंबर को पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अलीनगर कॉलोनी में हुई डकैती मामले का आखिरकार पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने सभी सातों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही जेवरात के साथ-साथ लगभग एक लाख से अधिक रुपए बरामद कर लिए हैं। सिटी एसपी सेंट्रल वैभव शर्मा ने बताया कि यह सभी खाजेकला थाना क्षेत्र से आकर डकैती की घटना को अंजाम देकर एक टेंपो से फरार हो गए थे। टेंपो चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस पूरे मामले मैं गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ कर रही है। इस पूरे मामले में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि एक लाइनर था जिसने इस पूरे मामले में अपराधियों को सूचना दी कि यहां कुछ पैसे आने वाले हैं। इसी को लेकर अपराधियों ने डाका डाला और डाका डालकर फरार हो गए। टेंपो के नंबर के आधार पर इन सभी का लोकेशन ट्रैक कर लिया गया और इस आधार पर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...