Advertisment

व्यवसायी के घर हुई डकैती का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार

गिरिडीह : डकैती का खुलासा – गिरिडीह के बिरनी थाना क्षेत्र में हुए एक व्यवसायी के घर हथियार के बल पर हुई डकैती का गिरिडीह पुलिस ने उद्भेदन कर लिया गया है। पुलिस ने डकैती में शामिल दो अपराधी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोनू वर्मा और धनवार थाना क्षेत्र के संतोष कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की जानकारी देते हुए गिरिडीह एसपी अमित रेणु ने बताया कि 2 मार्च को बिरनी थाना क्षेत्र के माखमरगो चौक में एक व्यवसायी के घर पांच अपराधकर्मियों ने देशी कट्टे व अन्य हथियार के बल पर व्यवसायी व परिवार के अन्य सदस्यों को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था. इसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

इस दौरान इनके पास से लूटे गए पैसों में से 18,575 रुपये, डकैती के पैसे से खरीदा गया एक विवो मोबाइल बरामद किया गया है. साथ ही कांड में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान भी बरामद किया गया है.

रिपोर्ट: चांद

Siwan Internet Shutdown: NEET प्रदर्शन के बाद सीवान में इंटरनेट बंद,...

Siwan Internet Shutdown: सीवान ज़िला प्रशासन ने शनिवार को NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों और उसके बाद बनी तनावपूर्ण स्थिति को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: प्रसूति अवकाश नहीं मिलने से नवजात...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: पलामू ज़िले में मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षिका की डिलीवरी के दौरान...

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...