औरंगाबाद में पितृपक्ष के दौरा अनुग्रह नारायण रॉड घाट पर रुकेगी एक दर्जन ट्रेन

औरंगाबाद : अनुग्रह नारायण रोड पुनपुन घाट हाल्ट पर एक दर्जन जोड़ी सवारी और एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी ठहराव सुनिश्चित किया है। ये ट्रेने पूरे पितृपक्ष के दौरान 28 सितम्बर से 14 अक्टूबर तक यहां नियमित रूप से रूकेगी। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अनुग्रह नारायण रोड पितृपक्ष स्नान-पिंडदान घाट पर पितृपक्ष मेला के दौरान श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे द्वारा 28 सितम्बर से 14 अक्टूबर तक आठ जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया जा रहा है।

साथ ही चार जोड़ी सवारी गाड़ियों के अस्थायी ठहराव को भी स्वीकृति दी गई है। आठ जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होगा। उन्होने बताया कि जिन आठ जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव तय किया गया है।

उनमें ये ट्रेनें शामिल है

1. गाड़ी सं. 18625/18626 पूर्णिया कोर्ट-हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस
2. गाड़ी सं. 18623/18624 इसलामपुर-हटिया-इसलामपुर एक्सप्रेस
3. गाड़ी सं. 13243/13244 पटना-भभुआ रोड-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस,
4. गाड़ी सं. 13347/13348 पटना-बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस,
5. गाड़ी सं. 13349/13350 सिंगरौली-पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस,
6. गाड़ी सं. 12365/12366 पटना-रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस,
7. गाड़ी सं. 13329/13330 पटना-धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस
8. गाड़ी सं. 14223/14224 राजगीर-वाराणसी-राजगीर बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस

चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का भी होगा ठहराव

सीपीआरओ ने बताया कि आठ जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा चार जोड़ी सवारी(पैसेंजर) ट्रेनों के अस्थायी ठहराव को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। कहा कि 28 सितम्बर से 14 अक्टूबर तक अनुग्रह नारायण रोड और चिरैला पौथू के बीच स्थित अनुग्रह नारायण रोड स्नान घाट स्टेशन पर इन चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का दो-दो मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया जा रहा है।

1. गाड़ी सं. 03383/03384 गया-डीडीयू-गया मेमू पैसेंजर स्पेशल
2. गाड़ी सं. 03691/03692 गया-डेहरी ऑन सोन-गया मेमू पैसेंजर स्पेशल
3. गाड़ी सं. 03381/03382 गया-डेहरी ऑन सोन-गया मेमू पैसेंजर स्पेशल
4. गाड़ी सं. 13305/13306 धनबाद-सासाराम-धनबाद इंटरसिटी पैसेंजर

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...