Advertisment

दून हावड़ा एक्सप्रेस अब टनकुपा में भी रुकेगी, मांझी ने दिखायी हरी झंडी

गयाजी : हावड़ा से देहरादून जाने वाली दून हावड़ा एक्सप्रेस अब टनकुपा स्टेशन पर भी रुकेगी। गुरुवार सुबह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को गया के लिए रवाना किया। सुबह 4:20 बजे दून हावड़ा एक्सप्रेस टंकुपा स्टेशन पर आई। दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन गया के लिए रवाना हुई। इसी तरह रात 9:30 बजे वापसी में भी यह ट्रेन टनकुपा में रुकेगी और फिर हावड़ा के लिए रवाना होगी।

Goal 7 22Scope News

कोरोना काल में दून हावड़ा एक्सप्रेस का टनकुपा में ठहराव बंद कर दिया गया था

कोरोना काल में दून हावड़ा एक्सप्रेस का टनकुपा में ठहराव बंद कर दिया गया था। तब से ट्रेन नहीं रुक रही थी। पिछले 5 साल से लोग इसके ठहराव की मांग कर रहे थे। जीतन राम मांझी के सांसद बनने के बाद लोगों ने उनसे संपर्क किया। मांग को गंभीरता से लेते हुए जीतन मांझी ने रेल मंत्रालय से बात की। रेल मंत्रालय ने उनकी मांग पर ठहराव की अनुमति दे दी।

जैसे ही यह खबर आई, क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई

जैसे ही यह खबर आई, क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने समारोहपूर्वक ट्रेन को रोकने की योजना बनाई। गुरुवार तड़के 3:30 बजे जीतन राम मांझी टनकुपा स्टेशन पहुंचे। बड़ी संख्या में लोग भी स्टेशन पर जुटे। इस दौरान स्टेशन पर गहमागहमी बनी रही। समय पर ट्रेन पहुंची। मांझी ने विधिवत हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इसके बाद मांझी ने एक सभा को भी संबोधित किया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि बंधुआ गुमटी के पास जल्द ओवरब्रिज और टनकुप्पा रेलवे स्टेशन परिसर में एक रिजर्वेशन काउंटर खुलेगा।

यह भी देखें :

करीब एक घंटा स्टेशन पर बैठा, देखा कितनी ट्रेनें गुजर रही है – जीतन राम मांझी

उन्होंने कहा कि करीब एक घंटा स्टेशन पर बैठा, देखा कितनी ट्रेनें गुजर रही हैं। दिन में फाटक पर लोगों को काफी दिक्कत होती होगी। इसे दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता नंदलाल मांझी अन्य पदाधिकारी, समर्थक और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : गंगा में समाया था दर्जनों पक्का मकान, अभी तक नहीं मिला मुआवजा, पीड़ितों के साथ धरने पर बैठे विधायक के पुत्र

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Dhanbad Bhatinda Fall: जन्मदिन की खुशी मातम में बदली, भटिंडा फॉल...

Dhanbad Bhatinda Fall: धनबाद जिले के मुनीडीह स्थित भटिंडा फॉल में मंगलवार को दर्दनाक हादसे में चाचा और भतीजे की डूबने से मौत हो...

Ranchi Chamber Meeting: ऑनलाइन बाजार की बढ़ती प्रतिस्पर्धा से व्यापारी परेशान,...

Ranchi Chamber Meeting: झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के कंज्यूमर ड्यूरेबल एंड इलेक्ट्रॉनिक उप समिति की बैठक मंगलवार को चैंबर भवन में हुई। बैठक में...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद में आया नया राजनीतिक...

JPSC JSSC Recruitment Controversy: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं से जुड़े विवाद को लेकर...