राज्य में आंकड़ों का नया-नया खेल खेला जा रहा है, ईडी और सीबीआई को बीजेपी मुख्यालय से दिया जा रहा है टास्क-सुप्रियो भट्टाचार्य

रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा और भाजपा के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर निरंतर जारी है। जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से भाजपा पर परेशान करने का आरोप लगाया जा रहा है, वहीं दूसरी और भाजपा की ओर से भ्रष्टाचार का आरोप लग रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जफर इस्लाम ने बीते दिन भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर 77 हजार करोड़ का घोटाला करने समेत कई आरोप लगाए।

इसके बाद झामुमो की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा के आरोपों पर बोलते हुए कहा कि राज्य में आंकड़ों का नया-नया खेल खेला जा रहा है। ईडी और सीबीआई को बीजेपी मुख्यालय से टास्क दिया जा रहा है। जिन अधिकारियों के बारे में कहा जा रहा है। वो सभी अधिकारी अर्जुन मुंडा और रघुवर दास की सरकार में जिम्मेवार पद पर थे। उन्होंने कहा कि एक राजनीतिक प्रवक्ता के पास फैक्ट एंड फिगर की जानकारी है। तो उन्हें कोर्ट में पीआईएल दाखिल करना चाहिए।

रिपोर्टः नीरज कुमार

Jharkhand High Court: दस्तावेज सत्यापन के बाद भी नहीं मिला नियुक्ति...

Jharkhand High Court: झारखंड में 'माध्यमिक आचार्य' (सेकेंडरी टीचर) की भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर कानूनी विवाद का विषय बन गई है। एक उम्मीदवार...

PM Awas Yojana: 1.20 लाख नहीं, 2 लाख रुपये मिले? झारखंड...

PM Awas Yojana: झारखंड सरकार ने केंद्र से 'प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)' के तहत दी जाने वाली आर्थिक मदद बढ़ाने का अनुरोध किया है।...

श्रावणी मेला की तैयारी तेज, DM-SSP ने नमामि गंगे घाट का...

भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता...