Bihar PM Fasal Bima Yojana: रबी 2026-27 से लागू होगी फसल बीमा योजना, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Bihar PM Fasal Bima Yojana: बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) को रबी 2026-27 से लागू करने की तैयारी तेज हो गई है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सहकारिता विभाग की ओर से मंगलवार को पटना के शास्त्री नगर स्थित दीप नारायण सिंह क्षेत्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान (DNS) में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों और संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों को योजना के प्रावधानों, तकनीकी प्रक्रियाओं और अलग-अलग हितधारकों की जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई।

रबी 2026-27 के लिए SOP पर हुई चर्चा

प्रशिक्षण सत्र में रबी 2026-27 के लिए तैयार मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के अनुसार कार्य पूरा करने और योजना के प्रभावी संचालन के लिए जरूरी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न विभागों और संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया, ताकि योजना का लाभ पात्र किसानों तक समय पर पहुंच सके।

केंद्र की टीम ने अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

सहकारिता विभाग ने योजना के प्रशिक्षण के लिए भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय से सहयोग मांगा था। इसके बाद केंद्रीय पीएमयू टीम के डॉ. अनिल पंत और मेहुल कक्कड़ ने प्रशिक्षण सत्र में अधिकारियों को योजना से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के प्रमंडलीय संयुक्त निबंधक, जिला सहकारिता पदाधिकारी और प्रबंध निदेशकों ने हिस्सा लिया। कृषि, आपदा प्रबंधन, वित्त, अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय, नाबार्ड, बिरसैक, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और एनआईसी के प्रतिनिधि भी प्रशिक्षण में शामिल हुए।

किसानों को कम प्रीमियम पर मिलेगा बीमा

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का उद्देश्य फसल को नुकसान होने की स्थिति में किसानों को आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराना है। योजना के तहत किसानों को खरीफ फसल के लिए बीमित राशि का 2 प्रतिशत, रबी फसल के लिए 1.5 प्रतिशत और वाणिज्यिक एवं बागवानी फसलों के लिए 5 प्रतिशत प्रीमियम देना होगा। शेष प्रीमियम राशि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से निर्धारित प्रावधानों के अनुसार वहन की जाएगी। इससे किसानों पर बीमा प्रीमियम का आर्थिक बोझ सीमित रहेगा।

ड्रोन और सैटेलाइट से होगा फसल नुकसान का आकलन

योजना के तहत फसल क्षति का आकलन आधुनिक तकनीक के माध्यम से करने की तैयारी है। इसके लिए ड्रोन, रिमोट सेंसिंग और सैटेलाइट इमेजरी जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे फसल नुकसान का आकलन अधिक सटीक तरीके से करने और बीमा दावों के निपटारे की प्रक्रिया को तेज एवं पारदर्शी बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Bihar PM Fasal Bima Yojana 2

रबी 2026-27 से बिहार में लागू होगी योजना

बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को वित्तीय वर्ष 2026-27 के रबी मौसम से लागू करने की स्वीकृति दी गई है। योजना के तहत किसानों को कृषि लागत के अनुरूप क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराने का प्रावधान है। सहकारिता विभाग अब योजना को जमीन पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए संबंधित विभागों और संस्थाओं के साथ समन्वय कर रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम को इसी तैयारी की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।

Bihar PM Fasal Bima Yojana 1

यह भी पढ़ें: BPSC TRE-4 Notification 2026: शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन; जानें जरूरी तारीखें

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...