Bihar Agriculture Research: बिहार में कृषि अनुसंधान को खेत तक पहुंचाने पर जोर, 20 अगस्त से शुरू होगा जनकल्याण संवाद अभियान

Bihar Agriculture Research, नई दिल्ली: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की 97वीं वार्षिक आम बैठक में कृषि अनुसंधान और आधुनिक तकनीक को किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया। नई दिल्ली में आयोजित बैठक में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय राज्य मंत्री और विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्री शामिल हुए। बैठक में कृषि अनुसंधान, प्राकृतिक खेती, आधुनिक तकनीक, बीज उत्पादन, किसानों की आय बढ़ाने, कृषि प्रसंस्करण और कृषि क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

कृषि अनुसंधान को खेत तक पहुंचाने की जरूरत

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार कृषि प्रधान राज्य है और यहां कृषि क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं हैं। आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान, प्रसंस्करण और कृषि निर्यात को बढ़ावा देकर किसानों के लिए आय और रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि कम वर्षा की स्थिति के बावजूद बिहार में 93 प्रतिशत से अधिक धान रोपणी का कार्य पूरा हो चुका है और निर्धारित लक्ष्य की दिशा में काम आगे बढ़ रहा है। मंत्री ने कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान का वास्तविक लाभ तभी किसानों तक पहुंचेगा, जब अनुसंधान संस्थानों से निकलने वाली तकनीक और जानकारी खेतों तक पहुंचाई जाए। इससे किसानों की उत्पादकता और आय में स्थायी सुधार लाने में मदद मिल सकती है।

मखाना और जलवायु अनुकूल खेती पर विशेष जोर

बैठक में बिहार के प्रमुख कृषि उत्पाद मखाना को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। विजय कुमार सिन्हा ने मखाना की उन्नत किस्मों के विकास, वैज्ञानिक उत्पादन तकनीक, यंत्रीकरण, मूल्य संवर्धन और निर्यात क्षमता बढ़ाने के लिए ICAR स्तर पर विशेष अनुसंधान की जरूरत बताई। उन्होंने बिहार में बाढ़ और सुखाड़ जैसी प्राकृतिक परिस्थितियों को देखते हुए जलवायु अनुकूल तथा कम अवधि वाली फसल किस्मों के विकास पर भी जोर दिया। इसके अलावा छोटे और सीमांत किसानों तक डिजिटल कृषि तकनीक पहुंचाने तथा महिला किसानों और युवाओं को आधुनिक कृषि से जोड़ने की आवश्यकता बताई गई।

प्राकृतिक खेती और बीज उत्पादन को बढ़ावा देने की मांग

कृषि मंत्री ने बीज उत्पादन और प्राकृतिक खाद के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए विशेष अनुदान की व्यवस्था की आवश्यकता बताई। उन्होंने रसायन मुक्त तरीके से फसल, सब्जी, फल, दलहन और तिलहन उत्पादन को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों को केवल उत्पादन तक सीमित रखने के बजाय उन्हें प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन और बेहतर बाजार से जोड़ना जरूरी है। इसके लिए प्रशिक्षण, बाजार की सुविधा और उत्पाद का उचित मूल्य सुनिश्चित करने की दिशा में केंद्र और राज्य के बीच समन्वय को महत्वपूर्ण बताया।

युवाओं और सहकारी समितियों को कृषि से जोड़ने पर जोर

विजय कुमार सिन्हा ने कृषि शिक्षा प्राप्त युवाओं को कृषि और कृषि उद्यमिता से जुड़ी योजनाओं में प्राथमिकता देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार कृषि शिक्षा प्राप्त युवाओं को कृषि क्षेत्र से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है। लघु एवं सीमांत किसानों को संगठित और सशक्त बनाने के लिए सहकारी समितियों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया गया। इससे किसानों को कृषि इनपुट, सरकारी योजनाओं, उत्पादन और विपणन से जुड़ी सुविधाओं का सामूहिक लाभ मिलने में मदद मिल सकती है। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं का लाभ किसानों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर भी जोर दिया, ताकि कृषि आधारित आजीविका और ग्रामीण आधारभूत संरचना को मजबूत किया जा सके।

Bihar Agriculture Research

20 अगस्त से शुरू होगा जनकल्याण संवाद अभियान

कृषि मंत्री ने बताया कि बिहार में ‘किसान कृषि, महिला उद्यम, युवा रोजगार एवं श्रमिक उत्थान सह जनकल्याण संवाद अभियान’ शुरू किया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ 20 अगस्त को बामेती में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से किसानों, महिलाओं, युवाओं और श्रमिकों के कल्याण से जुड़े विषयों पर संवाद किया जाएगा। साथ ही कृषि क्षेत्र में रोजगार और उद्यमिता के नए अवसरों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा होगी। कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि अनुसंधान, नवाचार और आधुनिक तकनीक के परिणामों को खेत तक पहुंचाना जरूरी है। उनका कहना है कि कृषि को केवल उत्पादन तक सीमित रखने के बजाय प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, कृषि उद्यमिता और निर्यात से जोड़ने पर बिहार में कृषि क्षेत्र को नई गति मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: Bihar PM Fasal Bima Yojana: रबी 2026-27 से लागू होगी फसल बीमा योजना, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...