Hazaribagh SBMCH Police Picket: एसबीएमसीएच में मरीजों और परिजनों की परेशानी पर पहल, SP Aman Kumar से मिले रंजन चौधरी

Hazaribagh SBMCH Police Picket: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसबीएमसीएच) में पुलिस पिकेट की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने की मांग को लेकर सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने हजारीबाग एसपी अमन कुमार से मुलाकात की। इस दौरान अस्पताल में पुलिस केस से जुड़े मरीजों और पोस्टमार्टम के लिए आने वाले शवों की प्रक्रिया में होने वाली देरी का मुद्दा उठाया गया। रंजन चौधरी ने एसपी को अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को होने वाली परेशानियों से अवगत कराते हुए पुलिस पिकेट को अधिक सक्रिय और संवेदनशील बनाने की मांग की।

पोस्टमार्टम पंचनामा में देरी का उठाया मुद्दा

रंजन चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाए जाने वाले शवों का इंक्वेस्ट यानी पंचनामा तैयार करने की प्रक्रिया में कई बार देरी होती है। इससे मृतकों के परिजनों को अस्पताल में लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने एसपी से इस प्रक्रिया को तेज कराने की दिशा में आवश्यक पहल करने का आग्रह किया, ताकि परिजनों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

पुलिस केस के मरीजों की प्रक्रिया में तेजी की मांग

अस्पताल में पुलिस केस से जुड़े मरीजों के बयान लेने सहित अन्य कानूनी प्रक्रियाओं में होने वाली देरी का मामला भी एसपी के सामने रखा गया। रंजन चौधरी ने अस्पताल पिकेट में सक्रिय और संवेदनशील पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों की तैनाती का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीज और उनके परिजन पहले से ही कठिन परिस्थितियों में होते हैं। ऐसे में पुलिस से जुड़ी आवश्यक प्रक्रियाएं समय पर पूरी होने से उन्हें काफी राहत मिल सकती है।

दूसरे थाना क्षेत्रों से आने वाले मामलों में परेशानी

रंजन चौधरी के अनुसार, दूसरे थाना क्षेत्रों से अस्पताल लाए गए शवों के मामलों में कई बार पिकेट पुलिस संबंधित थाना की पुलिस के आने का इंतजार करती है। इससे परिजनों को घंटों अस्पताल में रुकना पड़ता है। उन्होंने अस्पताल पुलिस पिकेट को सक्रिय करते हुए इंक्वेस्ट की कार्रवाई में होने वाले अनावश्यक विलंब को समाप्त करने की मांग की।

चोरी, स्नैचिंग और ट्रैफिक व्यवस्था का भी मुद्दा

मुलाकात के दौरान अस्पताल परिसर में चोरी, स्नैचिंग और पॉकेटमारी की घटनाओं पर भी प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। इसके साथ ही अस्पताल के आसपास की अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था और शहर के आसपास सार्वजनिक स्थानों पर नशेड़ियों के जमावड़े का मुद्दा भी एसपी के समक्ष रखा गया। एसपी अमन कुमार ने पूरे मामले को गंभीर और मानवीय संवेदना से जुड़ा विषय बताते हुए सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। रंजन चौधरी ने उम्मीद जताई कि एसबीएमसीएच पुलिस पिकेट के प्रभावी संचालन से अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिलेगी।

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...