रामगढ़ः झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) जिला समिति रामगढ़ की बैठक जिला कार्यालय में की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद किस्कू और संचालन जिला सचिव विनोद कुमार महतो ने किया. बैठक में झारखंड आंदोलन अग्रणी योद्धा पुर्व सांसद और विधायक स्व. टेकलाल महतो की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि की गई. मौके पर जिला अध्यक्ष विनोद किस्कू ने कहा कि हमें स्व. टेकलाल महतो के आदर्शों पर चलने की जरूरत है. इसके अलावा जिला अध्यक्ष में कई महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा की जिसमें मुख्य रूप से
1. जिले के सभी प्रखंडों के पंचायत पुनर्गठन का रिपोर्ट।
2. सदस्यता राशिद जमा करने के संबंध में।
3. आनुषंगिक इकाई गठन पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया।
रिपोर्टः करमजीत सिंह जग्गी

















