Ramgarh : कांग्रेस नेता राकेश के आवास में पूर्व सांसद स्वर्गीय टेकलाल बाबू की 80वीं जयंती मनी…

Ramgarh : जिले के डाड़ी के वाशरी कॉलोनी गिद्दी ‘सी’ में राकेश सिंह उर्फ कबलू के आवासीय कार्यालय में प्रखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में स्वर्गीय टेकलाल महतो जी की 80 वीं जन्मोत्सव मनाया गया. सभी लोगों ने स्वर्गीय टेकलाल महतो के तस्वीर में पुष्प अर्पित किया. मिठाइयां बाटकर जन्म उत्सव को पूरे आनंदमई रुप में मनाया.

Ramgarh : उनके पदचिन्हों में चलने का किया अपील

अवसर पर मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के नेता शशि भूषण सिंह, राकेश सिंह, अनिल अग्रवाल, मोहम्मद हैदर अली उपस्थित थे. विजय कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा स्वर्गीय टेकलाल जी के द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके पदचिन्हों में चलने की अपील सभी कार्यकर्ताओं से किया. राकेश सिंह ने भी अपनी बातो को रखा. साथ ही धरती पुत्र के बारे में लोगों को जानकारी दिया.

जब वे विधायक थे, तो किस तरह से उन्होंने इस पूरे विधानसभा का विकास किया. मौके पर रमेश कुमार चंद्रवंशी, किशोर कुमार, गब्बर सिंह, विजय विश्वास, गोपाल बाहरी, विजय हांसदा, भुवनेश्वर मुंडा, मंसूर अली, अख्तर अंसारी, मुबारक, दीपक, पवन कुमार, राजेश कुमार, अजय कुमार दास, भोला विश्वकर्मा, अनिल अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे.

रविकांत की रिपोर्ट–

Koderma News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तार, नाबालिग...

कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को नाबालिग के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस मामले की जांच और पूछताछ...

Mukhyamantri Cycle Yojana: बिहार सरकार की योजनाओं से आसान हुई बेटियों...

बिहार में मुख्यमंत्री साइकिल योजना और प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। जानिए आफरीन, माही और सबरीन की...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 संपन्न, 51 लाख...

गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। विदेशी श्रद्धालुओं की भागीदारी, टेंट सिटी और आधुनिक सुविधाओं ने आयोजन को खास...