प्रकाशित: अपडेट:
धनबाद : शहर में बाइक सवार अपराधियों कहर जारी है। हर दिन बाइक सवार अपराधियों द्वारा छिनतई की घटना सामने आ रही है। ताजा मामला जोरापोखर थाना क्षेत्र की है। बैंक ऑफ इंडिया से रुपये निकासी कर जा रहे एक शख्स से एक लाख रुपये की छिनतई कर बाइक सवार अपराधी भाग खड़े हुए। वहीं डिगवाडिह स्टेट बैंक से 50,000 रुपये निकासी कर ऑटो में बैठ कर घर जा रही एक महिला से सब्जी बाजार के पास घात लगाकर पीछा कर रहे अपराधियों ने रुपए से भरा थैला छिन लिया। इस दौरान महिला ऑटो से गिर पड़ी और गंभीर रुप से घायल हो गयी। एक ही दिन में छिनतई की दो बड़ी घटना को अंजाम देना अपराधियों के बढ़े हुए हौसले को दर्शाता है।
Highlights

















