बाइक सवार अपराधियों ने दो युवक पर की अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिला में अपराधी बेलगाम हो गए हैं, और अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे

रहे हैं.

ताजा मामला पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र स्थित शेखपुरवा चौक के पास की है.

सोमवार की देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग की.

जिसमें दो लोग जख्मी हो गए, एक युवक की मौत घटनास्थल पर हीं हो गई.

वहीं गोली लगने से जख्मी कपड़ा व्यवसायी का इलाज चल रहा है.

स्थानीय लोगों ने अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की.

लेकिन अपराधी फायरिंग करते हुए एक बाइक छोड़कर दूसरे बाइक से भाग खड़े हुए. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और

जांच में जुट गई है.

पुलिस ने घटनास्थल से दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है.

motihari 22Scope News

अपराधियों ने एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी:

बता दें कि शेखपुरवा-छपरा रोड में दो बाइक से आए अपराधियों ने एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी.

अपराधियों के फायरिंग में युवक की मौत घटनास्थल पर हीं हो गई.

जिसकी पहचान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के बड़का अमवा गांव के रहने वाले गुड्डू यादव के रुप में हुई है.

जबकि अपराधियों की गोलीबारी में कपड़ा व्यवसायी राजकिशोर पाण्डेय गंभीर रुप से जख्मी हो गए है.

जिनका इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. राजकिशोर पाण्डेय का शेखपुरवा चौक पर कपड़ा का दुकान है.

घटना को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही है.

मृतक गुड्डू यादव के शराब कारोबार से जुड़े होने की बात कही जा रही है.

गोलीबारी करने वाले अपराधियों को मृतक का साथी बताया जा रहा है. हालांकि,पुलिस मृतक गुड्डू यादव के कुंडली को

खंगालकर अपराधियों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है.

घटना की जानकारी मिलने पर एसपी नवीन चंद्र झा समेत पकड़ीदयाल डीएसपी और कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची.

एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि घटना की जांच के लिए पकड़ीदयाल डीएसपी के नेतृत्व में जांच टीम बनाई गई है.

जल्द हीं घटना का उद्भेदन कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

रिपोर्ट : ब्रजेश

JPSC Office Raid: क्या JPSC में हुआ बड़ा घोटाला? CID और...

JPSC Office Raid: CID और रांची पुलिस की एक संयुक्त टीम ने मंगलवार को रांची स्थित झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के दफ़्तर में...

The Pride of Tribe NEIFW 2026: सोहराई कला से गुवाहाटी तक…...

The Pride of Tribe NEIFW 2026: भारत की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक कला और हथकरघा विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में 'द...

Chatra Private Guard Murder: चतरा में एसपी आवास के पास गोलीकांड!...

Chatra Private Guard Murder: झारखंड के चतरा ज़िले में पुलिस अधीक्षक (SP) के आवास के पास एक प्राइवेट गार्ड की हत्या के मामले में पुलिस...