बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक से 5 लाख लूटकर हुए फरार

पटना : राजधानी पटना से एक खबर है। पटना में पुलिस का इकबाल खत्म होते नजर आ रहा है। अपराधी आए दिन बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस अभी एक मामले का खुलासा नहीं करती है कि अपराधी नई घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। ताजा मामला रुपसपुर का है। जहां बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक से पांच लाख रुपए लूटकर फरार हो गए है।

पटना दिनदहाडे रुपसपुर थाने के ओवर ब्रिज के नीचे से बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार से झपटा मारकर पांच लाख रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। घटना सीसीटीवी केमरे में बाइक सवार की तस्वीर कैद हुई है। बताया जाता है कि सौरव कुमार जगदेव पथ स्थित एसबीआई बैंक से पांच लाख रुपए निकासी कर बैग में रखाकर बाइक से पाटलीपुत्रा स्टेशन रोड़ स्थित बिक्रम टिम्बर के ऑफिस जा रहा थे। सौरव टिम्बर में एकाउंटेंट पद पर तैनात है। वहीं खेमनीचक निवासी एकाउंटेंट सौरव कुमार ने रुपशपुर थाना में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ लिखित शिकायत किया है।

चंदन कुमार तिवारी और रजत राज की रिपोर्ट

 

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...