इमरजेंसी 108 एंबुलेंस सेवा के ड्राइवर और फार्मासिस्ट के साथ देर रात लूटपाट

commercial advertisement
Ad

हजारीबागः पेशेंट लेकर रांची से लौट रहे 108 एंबुलेंस सेवा के ड्राइवर और फार्मासिस्ट के साथ हजारीबाग चरही के 14 माइल में लूटपाट और चाकू से हमला हुआ है. एंबुलेंस के फार्मासिस्ट ने बताया की रात 9 बजे हजारीबाग से पेशेंट को लेकर रांची गए थे. जिसके बाद करीब रात 2 बजे रांची से लौट रहे थे.

इसी दौरान हजारीबाग चरही 14 माइल में लुटेरों ने पेशेंट बन कर उन्हें रोका और एंबुलेंस के लोगों ने सेवा भाव से एंबुलेंस रोक दिया. रोकने के पश्चात कुछ और लोग वहां आ गए और उनके साथ लूटपाट किया. ड्राइवर के विरोध करने पर उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया. ड्राइवर का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. वहीं ड्राइवर की पत्नी ने न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है.

रिपोर्टः शशांक शेखर

Hazaribagh Encounter: राहुल दुबे गैंग के दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में...

हजारीबाग के केरेडारी में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे...

JPSC Scam: अभय तिवारी पर अपहरण और रंगदारी का भी केस,...

जेपीएससी पीटी परीक्षा गड़बड़ी मामले में गिरफ्तार अभय तिवारी पर अपहरण और रंगदारी का भी केस सामने आया। सीआईडी ने टीडीपीएल के तीन कर्मचारियों...

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट, रांची...

झारखंड में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय है। रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 40 किमी प्रति घंटे तक तेज हवा...