पटना : सीएम नीतीश कुमार अचानक जनता दल यूनाइटेड (JDU) दफ्तर पहुंचे। साथ ही गेट पर ही मंत्री संजय कुमार झा को छोड़ कर निकल गए। नीतीश कुमार के आने के बाद जदयू दफ्तर में हलचल मच गयी। बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी शुक्रवार को नालंदा जिले के बिहारशरीफ पहुंचे। जहां उन्होंने बिहारशरीफ स्थित फतेहली गांव के पास करोड़ों रुपए की लागत से बनी इथेनॉल प्लांट का उद्घघाटन किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी थी। सीएम नीतीश के साथ मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री संजय झा और नेता राजीव रंजन सहित कई लोग मौजूद थे।
विवेक रंजन की रिपोर्ट

















