औरंगाबाद में हत्या की साथ हुई सूर्योदय, अपराधियों ने युवक को मारी गोली

औरंगाबाद : औरंगाबाद के दाउदनगर-बारुण रोड में इस्थित पासवान चौक के पास आज अहले अज्ञात बाइक सावर अपराधियों ने एक 33 वर्षीय किसान को गोली मारकर हत्या कर दिया। मृतक की पहचान दाउदनगर शहर के वार्ड संख्या-1 अमृत बिगहा निवासी सूर्यनाथ पासवान के रूप में किया गया है। बताया जाता है कि किसान सूर्यनाथ पासवान आज अहले अपने घर से मॉर्निंग वॉक करते हुए खेत पर जाने के लिए निकले थे। जब सुबह का लगभग पांच बज रहता जैसे ही वह पासवान चौक के पास पहुचे की पूर्ब से घात लगाकर बैठे तीन की संख्या में बाइक सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़ तोड़ गोलीबारी करना शुरू कर दिया।

बता दें कि वह बचने के लिए अमृत बिगहा की ओर भागना शुरू कर दिए। लेकिन अपराधियों ने उन्हें नहीं बख्शा खदेड़कर कर गोली मार दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। उनके पेट, सर और उंगली में गहरा जख्म है। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी बाइक को वापस घुमाकर बारुण रोड की ओर भाग निकले। घटना की सूचना मिलने के बाद दाउदनगर थाना की पुलिस अपने दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। घटनास्थल से गोली का एक खोखा और एक पिलेट जब्त किया गया है।

मृतक के शव को घटनास्थल पर ही रखकर आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही ग्रामीणों ने मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सड़क को जामकर दिया गया जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। मौके पर पहुचे दाउदनगर एसडीपीओ कुमार ऋषि राज ने ग्रामीणों को समझने बुझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं है। परिजनों ने लगातार अपराधी की गरफ्तारी तथा मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं। पुलिस मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने तथा परिजनों का फर्द बयान की प्रतीक्षा कर रही है।

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...