कार्तिक उरांव के आदर्शों का अनुसरण करने का दावा करने वाली कांग्रेस क्यों विदेशी शक्तियों के इशारे पर धर्मांतरण के मुद्दे पर खामोश है- प्रतुल शाहदेव

रांचीः भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस मौजूदा नेतृत्व से जानना चाहा कि क्या उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड के कद्दावर आदिवासी नेता बाबा कार्तिक उरांव के आदर्शों और विचारों को विदेशी ताकतों के इशारे पर दफन कर दिया है.

प्रतुल ने कहा कि 1967 में बाबा कार्तिक उरांव ने लोकसभा में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति आदेश संशोधन विधेयक, 1967 पेश करके धर्मांतरित आदिवासियों को आरक्षण की सुविधा से बाहर करने का प्रस्ताव पेश किया था. खूब बहस के बाद इस पर एक संयुक्त संसदीय कमेटी बनी थी. जिसने 1969 में बाबा कार्तिक उरांव के बिल का समर्थन करते हुए अपना प्रस्ताव पेश किया.

1970 में इंदिरा गांधी के द्वारा इस बिल को दबाने की कोशिश के विरोध में 348 से ज्यादा सांसदों ने इंदिरा गांधी को पत्र लिखकर इस बिल को पेश करने को कहा. तब लोकसभा में फिर से ये पेश हुआ. वोटिंग के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अपने सांसदों को निर्देश जारी करके संयुक्त संसदीय समिति के प्रस्ताव के खिलाफ वोट करने का निर्देश दिया था.

उसके बाद यह बिल ठंडे बस्ती में डाल दिया गया. प्रतुल ने कहा बाबा कार्तिक ने विस्तार से सारी बातों का उल्लेख अपनी पुस्तक ‘ 20 साल की काली रात’ में किया है. आधुनिक युग के कांग्रेसियों को इस पुस्तक को पढ़कर देखना चाहिए. बाबा कार्तिक उरांव के विचारों को इन आधुनिक कांग्रेसियों ने विदेशी ताकतों के इशारे पर हजारों वर्षों से अपने पारंपरिक रीति रिवाज जिंदा रखने वाले आदिवासियों के हित के प्रति मौन साध लिया है.

रिपोर्टः मदन सिंह

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: सिजुआ में अहले सुबह फटी धरती, देखते...

Dhanbad Baghmara Bhooskhalaan News: कोयलांचल क्षेत्र में भू-धंसान की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। धनबाद जिले के बाघमारा...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: रांची में MS Dhoni के फार्म...

MS Dhoni Ranchi Farmhouse Cobra: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के रांची स्थित फार्म हाउस में मंगलवार को...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा मामले में कोर्ट...

JPSC Exam Case Court Order 2026: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े CID थाना कांड संख्या 16/2026 में अदालत ने अपने पूर्व आदेश...