Commercial Advertisment

कांग्रेस के डीएनए में है आदिवासी समाज का विरोध करना- शिवशंकर उरांव

  • विधायक इरफ़ान अंसारी के बयान की निंदा करते हुए कांग्रेस से माफ़ी मांगने को कहा

रांचीः विधानसभा सदन में आदिवासी समाज पर कांग्रेस के विधायक द्वारा गलतबयानी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक इरफ़ान अंसारी के ब्यान से कांग्रेस की मानसिकता एक बार फिर सामने आ गई है। यह कांग्रेस के बीमार हो चुकी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा झारखंड प्रदेश कांग्रेस के नेता इरफान अंसारी के ऐसे दुर्भाग्यपूर्ण बयान की घोर निन्दा के साथ विरोध करता है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। इस समाज को कांग्रेस ने हमेशा छलने का कार्य किया है। आदिवासी समाज को सम्मान देना इनके नीति नियत में कभी नहीं रहा है। शिवशंकर ने कहा कि आदिवासी समाज को लेकर कांग्रेस पार्टी के विधायक इरफान अंसारी की मानसिकता तो देखिए, कह रहे – ‘आदिवासी इतना तेज कैसे हो सकता है।’ इस बयान से कांग्रेस की मानसिकता सामने आ गई है। कांग्रेस विधायक द्वारा सदन में बयान देना अतिदुर्भाग्यपूर्ण है।

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...