रांची: “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत, रविवार को 10 बजे से 11 बजे तक, एक विशेष सफाई अभियान आयोजित किया जाएगा।
रांची नगर निगम द्वारा इस अभियान के अंतर्गत, टैगोर हिल, रिम्स, सामलौंग, लोहरा कोचा, पहाड़ी मंदिर, कांके डैम, और निगम क्षेत्र की 160 अलग-अलग स्थानों पर विशेष सफाई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें निगम के अधिकारी, सिटी मैनेजर, सुपरवाइजर, और अन्य सदस्य भाग लेंगे।


















